jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

लालबाग पुलिस ने IPL सट्टा लगाते दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल में ID के माध्यम से लगा रहे थे सट्टा, 15000 नकदी व दो मोबाइल ज़ब्त

सुमित महेंद्रकर बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध जुआ सट्टा संचालन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के पालन में दिनांक 15.10.21 को लालबाग पुलिस ने सिंधी बस्ती नवदुर्गा मंदिर के पीछे आईपीएल सट्टा लगाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम आकाश पिता दिलीप गुनवानी, उम्र 24, नि. सिंधीबस्ती व रितेश पिता रमेश आसवानी, उम्र 24, नि. निवासी सिंधिबस्ती है। जो मोबाइल में ऑनलाइन आईडी CRETAEXCH.com के माध्यम से आईपीएल सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों के मोबाइल चेक करते उसमें 45 क्लाइंट्स और लगभग 8 लाख का लेनदेन मिला है। आरोपियों से ID के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ये मास्टर ID उन्होंने पवन चेलानी, नि. टॉवर चौराहा ,इंदौर से अवैध सट्टा चलाने के लिए खरीदी है। आरोपियों के पास से 5 सट्टा अंक लिखी पर्ची , दो मोबाइल व 15000 रुपये की नकदी जप्त की गई। दोनों के विरुद्ध 4(क) सट्टा अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।