jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

लूटेरी दुल्हन : शादी के दूसरे दिन ही 50 हजार नगद और जेवर लेकर भागी, दूसरी शादी कर रही थी कि पुलिस ने जा पकड़ा

सावधान मप्र में लूटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय है, शादी के दूसरे दिन ही 50 हजार नगद और जेवर लेकर भागी लूटेरी दुल्हन दूसरी शादी करने जा ही रही थी कि पुलिस ने पकड़ा गैंग वाटसअप पर ग्रुप बनाकर नए शिकार की तलाश करते हैं।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। मालवांचल के महिदपुर में रहने वाले की युवती से शादी की थी।इसके बाद विवाह के अगले दिन नवविवाहित दुल्हन 50हजार नगद और ज्वैलरी लेकर वहां से फरार हो गई।अभी 4 दिन पूर्व आलोट में उसी युवती की दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही लोगो ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।

परिचित ने कराई शादी

जानकारी के अनुसार युवक दिलीपसिंह राजपूत उम्र 31 वर्ष निवासी महिदपुर में ड्राइवर है। इनका विवाह नही होने पर उन्होने अपने परिचित जीवन निवासी ग्राम आजमाबाद से इस बारें चर्चा की तो उन्होने ग्राम मुंडला सौंधिया झारड़ा निवासी पूजा व उसके पति सूरजमल से शादी के कराने के बारे में दिलीप से परिचित कराया।पूजा और उसके पति सूरजमल ने विवाह कराने के बदले में डेढ़ लाख रुपये लेकर श्रुति नामक युवती जो परभणी निवासी से 27 जनवरी को शादी करा दी।

- Install Android App -

दुल्हन 50 हजार रुपये व सोने.चांदी के जेवर लेकर भागी

शादी के दौरान दुल्हन के भाई के रुप में शिवा,उत्तम और दरबार नामक युवक भी शामिल हुए। दिलीप जो अपनी शादी के लिए बड़ा उत्साहित और खुश था पता चला कि शादी  दूसरे दिन ही नवविवाहित दुल्हन  श्रुति 50 हजार रुपये व सोने.चांदी के जेवर लेकर भाग गई थी। इसके बाद से परेशान दिलीप लगातार उसकी तलाश कर रहा था। दिलीप को जानकारी मिली की श्रुति व उसके साथी इंटरनेट मीडिया वाटसअप पर ग्रुप बनाकर नए शिकार की तलाश करते हैं।

लूटेरी दुल्हन और साथी पकड़ाए
इधर दिलीप को जानकारी मिली कि श्रुति आलोट में ग्राम भीमगोल गांव के एक व्यक्ति से शादी करने वाली है। दिलीप अपने परिचित मि़त्रों को लेकर भीमगोल पहुुचा जहा। उसने श्रुति, दलाल जीवन, सेवा चौधरी और महिदपुर के बद्रीलाल को पकड़कर महिदपुर पुलिस को सौंप दिया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि श्रुति मूलरूप से कोटागुडम तेलंगाना की निवासी है।

शादी के नाम पर झांसा देकर लूट

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग की गैंग इसी प्रकार लोगो को लूट करती शादी करने के दूसरे दिन किसी भी प्रकार का बहाना कर नगदी जेवर लेकर फरार हो जाते है।शादी के नाम पर झांसा देकर लूट करने वाली इस गैंग में श्रुति तेलंगाना के उत्तमसिंह, शाजापुर के दरबार व झारड़ा निवासी पूजा की तलाश में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के परवणी में भी छापेमारी की थी। वहीं गिरफ्तार चारों आरोपितों को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।