jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

लोहा व्यापारी की बेरहमी से हत्या, हथौड़ी से सिर पर कई वार

छतरपुर : जिले में लोहा व्यापारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महल रोड की है,जहां व्यापारी के गोदाम में उसका शव मिला। शव के पास हथौड़ी भी मिली और उसमें खून लगा हुआ था। व्यापारी का नाम आनंद जैन उर्फ़ सुकुमाल है,और वे पंकज हार्डवेयर के संचालक थे।
जानकारी के अनुसार व्यापारी रात में अपने गोदाम में ही रुका हुआ था। सुबह जब वह नहीं उठा तो लोगों को आशंका हुई इसके बाद जो देखा वह खौफनाक था। व्यापारी की लाश उसके बिस्तर पर मिली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच चल रही है।