jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

वृद्ध की जेब काटकर भाग रहा था बदमाश, पीछे लगी पुलिस तो पैसा फेंककर भागा

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। जनकगंज थनाक्षेत्र के 80 वर्षीय शंकरलाल इलाज के लिए अपने बेटे के साथ टेंपो से अस्पताल जा रहे थे। इसी दाैरान एक बदमाश उनकी जेब काटकर भाग गया। जब वृद्ध काे जेब कटने का अहसास हुआ तो उन्होंने शाेर मचाया, आवाज सुनकर चाैराहे पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने बदमाश के पीछे दाैड़ लगा दी। पुलिस काे आता देख बदमाश पैसे फेंककर भाग निकला।

बुधवार की दोपहर एक वृद्ध कंपू थाना क्षेत्र में टेंपो में बैठकर अस्पताल जा रहे थे, तभी उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपये बदमाश ने पार कर दिए। बदमाश जेब काटकर भागा तो उन्हें शंका हुई। शंकरलाल ने जेब से पैसा गायब देखा तो वह बदमाश को पकड़ने के लिए चीखे। उनकी चीख सुनकर राहगीरों ने बदमाश का पीछा किया। लोगों को पीछा करते देख यातायात के दो आरक्षक मनीष और कृष्णपाल ने भी बदमाश के पीछे दाैड़ लगा दी। बदमाश ने जब पुलिस काे पीछे आता देखा ताे वह पैसा सड़क पर फेंककर भाग गया। इस तरह से बुजुर्ग के पैसे तो बच गए। वहीं कंपू क्षेत्र में ही नया बाजार में स्थित सहकारी बैंक से पैसा निकालकर आ रही महिला के पर्स से 20 हजार रुपये बदमाश चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत महिला ने कंपू थाना में की, लेकिन कंपू थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज न करते हुए शिकायती आवेदन लिया।

- Install Android App -

सड़कों पर जाम लगा रहे ठेलेवालों को मदाखलत ने खदेड़ा

सड़कों पर जाम लगा रहे ठेलेवालों के खिलाफ नगर निगम के मदाखलत अमले ने बुधवार को कार्रवाई की। मदाखलत अमले ने ठेलेवालों को हटाया। वहीं चार ठेले जब्त भी किए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले ठेलेवालों के खिलाफ जुर्माने कर 3600 रुपये की राशि वसूली गई। मदाखलत अमले ने मुरार में सड़क पर खड़े ठेलेवालों को लाउड स्पीकर के जरिए हॉकर्स जोन में जाने की अपील की। वहीं मानसिंह चौराहा, रूपसिंह स्टेडियम, आनंद नगर आदि में ठेलेवालों को सड़कों से हटाया गया। वहीं अचलेश्वर, विवेकानंद चौराहा से ठेलेवालों को जब्त किया गया। इसी तरह केआरजी कालेज सहित कंपू व अन्य स्थानों पर ठेलेवालों ने डस्टबिन नहीं रखे थे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। वहीं सड़कों पर घूम रहे 16 आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजा गया।