jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

व्यवसायिक बिल्डिंगों में तलघर मे संचालित दुकानों मे बारिश का पानी भराया, एक युवक की फिर गई जान! देवास का मामला पढ़े पूरी खबर !

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद भी सबक नही लिया एक युवक की गई जान, तलघर मे शटर सुधारने गये युवक की करंट लगने से मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। तलघर मे बनी दुकान में शटर सुधारने गए युवक को बिजली करन्ट लगा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला

घटना सोमवार की दोपहर शहर के एबी रोड स्थित मैनाश्री कॉम्पलेक्स की है जहां तलघर में फेब्रिकेशन का कार्य करते समय जाहिद शेख नामक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गईं युवक द्वारा निजी कार्यालय की शटर लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मैनाश्री कॉम्पलेक्स के तलघर में जाहिद शेख, जो मल्हार कॉलोनी का निवासी था, अन्य तीन लोगों के साथ फेब्रिकेशन का काम कर रहा था। इसी दौरान पास के एक निजी कार्यालय में शटर की समस्या आने पर उनसे मदद मांगी। शटर को ठीक करते समय, जैसे ही युवकों ने उसे छुआ, उन्हें विद्युत करंट लग गया। दो लोगों को झटका लगा, लेकिन जाहिद गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गया।

- Install Android App -

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद जिला चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी दुकानदारों को दुकानें बंद करने के आदेश दिए।

अधिकतर भवनों मे बने तलघर से बड़ी पार्किंग समस्या

शहर के अधिकतर व्यवसायिक भवनों में पार्किंग की समस्या है। तलघर में दुकानें निकालकर उन्हें बेच दिया गया है, जिससे पार्किंग सड़कों पर हो रही है। दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने निर्देशित किया था कि तलघरों में व्यवसायिक गतिविधियों को बंद किया जाए, लेकिन देवास निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ।

तलघर मे होता जल जमाव

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद अरशद ने बताया कि तलघर में जलजमाव की स्थिति थी और शटर के अंदर से निकले विद्युत तार कटा हुआ था। बारिश के दौरान यहां हमेशा जलजमाव की समस्या रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मृतक के तीन बच्चे हैं और वह अपने परिवार का सबसे बड़ा सहारा था।