jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

शर्मसार कर देने वाली घटना : 16 साल की नाबालिग से 6 माह में 400 लोगों ने किया दुष्कर्म, 2 माह की हुई गर्भवती, पुलिस वालों ने भी नही छोड़ा

महाराष्‍ट्र : जब इंसानियत मरती है तो ऐसी खबरें सामने आती हैं। घटनाक्रम महाराष्ट्र के बीड का है। यहां एक नाबालिग काम की तलाश में घर से बाहर निकली तो मदद के नाम पर वहशी ही मिले। 6 माह में 400 लोगों ने दुष्कर्म किया। इनमें पुलिसवाले भी शामिल रहे। अब पीड़िता दो माह की गर्भवती है। खुद पुलिस के पास पहुंची तो शिकायत दर्ज हुई। 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक 3 की ही गिरफ्तारी हुई है। मामले की जांच जारी है। पीड़िता बहुत गरीब परिवार से है जो मजदूरी करके पेट पालता है।

Beed Crime Story: मां के गुजरने के बाद नर्क हुई जिंदगी

बीड जिले में अम्बेजोगई नामक जगह है। दो साल पहले पीड़िता की मां की मौत हो गई। पिता ने भी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसका बाल विवाह करवा दिया। मासूम नए घर में गई, जहां ससुर बुरी नजर रखता था। करीब डेढ़ साल तक उसकी प्रताड़नाएं सहीं। जब हालात बदतर हुए तो फिर पिता के घर चली आई। कुछ दिन रहने के बाद काम की तलाश में घर से बाहर निकली।

- Install Android App -

नाबालिक की पहली मुकालात एक अकादमी से जुड़े दो लोगों से हुई। नौकरी देने का वादा करके दोनों ने उसका गलत फायदा उठाया और रेप किया। अगले छह माह तक ऐसी ही दरिंगदी होती रही। कुल 400 लोगों ने उसका रेप किया।

Beed Crime Story: शिकायत करने गई तो पुलिसवालों ने ही किया रेप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह आपबीती लेकर अम्बेजोगई थाने में गई थी। यहां किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। उल्टा ऑन ड्युल पुलिसकर्मी मदद करने के बहाने उसे अपने घर ले गया और रेप किया। अभी लड़की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास है। इलाके के एसपी आर. राजा ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। बाल विवाह अधिनियम, बलात्कार, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।