jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

शादी के स्टेज पर दूल्हे के हाथ से जयमाला छीनकर प्रेमी ने दुल्हन को पहनाया, गुस्साए बारातियों ने जमकर कूटा

घटना से गुस्साए बाराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए

बिहार : बिहार की राजधानी पटना के एरई गांव में हुई एक शादी के दौरान अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे से जयमाला छीनकर खुद लड़की को पहना दिया। इतना ही नहीं उसकी मांग में सिंदूर भी डाल दिया।

पटना में हुई ये घटना बीते सोमवार की देर रात की बतायी जाती है। शादी समारोह के दौरान हुआ यह वाक्या इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए। बारातियों ने इस दौरान प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, हालांकि दुल्हन ने अपने प्रेमी को पीटने से बचाने का हर संभव प्रयास किया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। घटना से गुस्साए बाराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए।

- Install Android App -

बाराती बिना शादी के ही बारात लेकर लौट गए। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जब दुल्हन का किसी और से संबंध है, तो वह भला कैसे शादी कर सकता है। बताया गया है कि युवती के पिता ने उसकी शादी नवादा जिले के जवाहर नगर निवासी दिवाकर पांडे के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी।

बारात बैंड बाजे के साथ एरई गांव पहुंची। रात 11 बजकर 12 मिनट बजे के आसपास जयमाला की तैयारी हो रही थी। दुल्हन बनी प्रेमिका के बुलावे पर उसका प्रेमी खगड़िया निवासी अमित कुमार स्टेज पर आ पहुंचा। इसके बाद प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनी और सीधे दुल्हन के गले में डाल दी।

इस संबंध में युवती के परिजनों द्वारा स्थानीय शाहजहांपुर थाने में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है। लड़की पक्ष द्वारा युवक के खिलाफ कोई भी लिखित शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पीआर बांड पर आरोपी युवक अमित कुमार को थाने से रिहा कर दिया है। शादी समारोह के दौरान हुए इस अजीबोगरीब वाक्ये से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।