jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

शुरु हुई ये नई सुविधा, अब कहीं भी जा सकते हैं कैशलेस, चुटकियों में बिना ATM के निकलेगा पैसा

Cardless Cash Withdrawal Facility : मौजूदा समय में हर कोई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता है। एटीएम के होने से आप कैशलेस कही भी जा सकते हैं। वहीं जहां भी पैसों की जरुरत होने पर पैसों को निकालकर अपनी जरुरत को पूरा कर सकते हैं। हाल ही में खबर आई हैं कि अब एटीएम से बिना एटीएम कार्ड के पैसों को निकाल सकते हैं।

Cardless Cash Withdrawal Facility

इसके लिए हिताची पेमेंट सर्विसेज (Hitachi Payment Services) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ में व्हाइट लेवल एटीएम की तरह UPI ATM की शुरुआत की है। ये जपान बेस्ड हिताची की सब्सिडियरी कंपनी है। इस हिताची स्पॉट यूपीआई एटीएम के द्वारा ग्राहक डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के बिना कैश निकाल पाएंगे।

ATM Card की जरुरत होगी खत्म

- Install Android App -

आपको बता दें 5 सितंबर को मुंबई ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में हिताची मनी स्पॉट UPI को जारी किया गया था। जब इन एटीएम को काफी सारी जगहों पर लगा दिया जाएगा तो एटीएम से कैश निकालने की जरुरत खत्म हो जाएगी। UPI ATM से किसी भी शख्स को UPI ऐप की सहायता से पैसे निकालने में सहायता मिलती है।

UPI ATM से कैसे निकाल पाएंगे पैसे

अब आप सोच रहे होंगे कि UPI ATM से आप किस तरह पैसे निकाल पाएंगे। हिताची पेमेंट सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं CEO कैश बिजनेस सुनील विकामसे ने कहा कि यूपीआई एटीएम इस्तेमाल के लिहाज से आसान, एफर्टलेस और सुरक्षित है।

जानें UPI ATM से पैसे निकालने का तरीका

  • इसके लिए जिनती रकम निकालना चाहते हैं तो इसके लिए एटीएम में रकम को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपनी चुनी गई राशि के साथ में स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड आएगा।
  • अब अपने मोबाइल फोन में मौजूद UPI ऐप से आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
  • इस ट्रांजैक्शन को अप्रूव करने के लिए आपको UPI पिन डालने की आवश्यकता होगी।
  • अप्रूव होने के बाद ATM से कैश डिस्बर्स हो जाएगा।