मकड़ाई समाचार हरदा। पहर फाउंडेशन के द्वारा संचालित संविधान शाला कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में सक्रिय नागरिकता एवं उनके नेतृत्व विकास करने हेतु रहटगांव तहसील के वनग्राम बड़वानी में 15 युवाओं के साथ 26 और 27 फरवरी को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।इस कार्यशाला के दौरान युवाओं को मानवीय मूल्य व संवैधानिक मूल्यों पर समझ विकसित की गई तथा उनके नेतृत्व विकास और कैरियर पर सत्र के माध्यम से चर्चा की गई। कार्यशाला में सम्मिलित सभी युवा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से आते है और संवैधानिक मूल्यों को जानने एवं अपने जीवन मे लागू करने तथा समुदाय में जागरूकता लाने हेतु इस यात्रा का हिस्सा बने है। संविधान शाला कार्यक्रम 15 युवाओं के साथ अठारह माह की मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर समझ विकसित करने व सीखने की एक सामूहिक सघन प्रक्रिया है तथा पहर फाउंडेशन मध्यप्रदेश के हरदा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर सघन रूप से कार्य कर रही है। कार्यशाला के दौरान पहर फाउंडेशन की टीम से विशन देवड़ा और इरशाद खान मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
