jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

सड़क पार करते समय बस की चपेट में आई 12 साल की छात्रा, मौके पर मौत, 3 अन्य घायल

हादसे के शिकार हुए सभी बच्चे स्कूल खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि बस की चपेट में आ गए

संगरूर, पंजाब। संगरूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। दरअसल बच्ची जिले के महिलां चौक पर सड़क पार करते हुए एक बस की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए।

स्कूल खत्म होने के बाद घर वापस लौट रहे थे बच्चे

- Install Android App -

हादसे की जानकारी पुलिस ने दी। संगरूर के छाजली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में 12 साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गईं। हादसे के शिकार हुए सभी बच्चे स्कूल खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि बस की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को पटियाला के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घायल युवक की हालत सुधरने में थोड़ा समय लग सकता है।

2 लाख के मुआवजे का ऐलान

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़क हादसे पर शोक जताया है। सीएम भगवंत मान ने हादसे में मरने वाली छात्रा के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों से कहा है कि वे घायलों का मुफ्त इलाज कराएं।