jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार दूंगा-शिवराज सिंह, 905 करोड़ लागत की अलीराजपुर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में 905 करोड़ लागत की ‘अलीराजपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण’ किया। सीएम का ऐलान हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार दूंगा, जिससे किसी को पलायन न करना पड़े। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेक विकास कार्यो की सौगात हर जिले में दी जा रही हैं। इसको लेकर लगातार हर जिले में कोई न कोई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा हैं। जिसको लेकर कांग्रेस जनों का कहना है कि सरकारी रुपयों का मनमाना खर्चा किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में शनिवार को अलीराजपुर में शिवराज सिंह चौहान ने 905 करोड़ लागत की अलीराजपुर उदवहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने अपनी लाड़ली बहनों को विशेष रुप से संबोधित किया।

चाहे कोई कुछ भी कहें लाड़ली बहना योजना का खासा प्रभाव प्रदेश की महिलाओं पर देखा जा रहा हैं।

- Install Android App -

उन्होंने अलीराजपुर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मेरी बात अब ध्यान से सुनना। फिर सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार दूंगा, जिससे किसी को पलायन न करना पड़े। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेसी सिर्फ लोभ व लालच देंगे। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।