jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

सलकनपुर मां विजयासन मंदिर में अष्‍टमी और नवमीं पर विशेष पूजा में पहुंचेंगे श्रद्धालु

मकड़ाई समाचार सीहोर। मां विजयासन दरबार में अष्टमी और नवमीं के अवसर पर विशेष रूप से पूजा अर्चना करने हजारों श्रद्घालुओं ने मां विजयासन के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अष्टमी की रात्रि को मां विजयासन दरबार में महानिशा पूजा होगी। इसलिए पूरी रात मां विजयासन का दरबार खुला रहेगा। रातभर श्रद्घालु मां विजयासन के दर्शन करेंगे। सुबह आरती में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने भाग लेते हैं। मां की नवमीं की प्रथम आरती करते हैं, वहीं नगर में रामनवमीं पर जुलूस निकाला जाता है, जो इस बार सांकेतिक ही रहेगा। उल्लेखनीय है कि मां विजयासन दरबार में प्रतिवर्ष सप्तमी, अष्टमी और नवमीं पर विशेष पूजा होती है। जिसके चलते हजारों की सख्यां में श्रद्घालू सलकनपुर पहुंचते हैं। माता के दरबार में अभी भी श्रद्घालुओं का आना प्रारंभ है। नवमीं को बड़ी संख्या श्रद्घालुओं ने दर्शन लाभ लेंगे।

- Install Android App -

नवमीं तक चलते हैं भंडारे

नवमीं को मां विजयासन के व्रत खुलने के बाद श्रद्घालुओं ने हलुए से भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु पूरे दिन माता के भक्तों को हलुआ खिलाते हैं। कई श्रद्धालु भण्डारे का आयोजन करते हैं। साथ ही मार्ग पर भी भंडारे होते हैं, कोरोना के चलते इस बार कम भंडारे आयोजित किये गए हैं।