jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

ससुुर ने बहु के सिर पर फावड़ा मारा, बहु की हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। ससुुर ने बहु के सिर पर फावड़ा से वार किया जिसमें बहु की मौत हो गई। ससुुर के अनुसार बहु को कुछ भी काम का कहा जाए तो काम नही कर उल्टे वह गालियां देने लगती है इसलिए गुस्सा आ गया। धूलकोट पुलिस चौकी क्षेत्र के परतकुंडिया गांव में रविवार रात ससुर ने नवविवाहिता बहू के सिर पर फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

निंबोला थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे ने बताया कि गायत्री पति सावन भिलाला उम्र 20 वर्ष का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। रविवार रात ससुर भीम सिंह उम्र 40 वर्ष ने गुस्से में फावड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए! जिससे गायत्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

आरोपित भीम सिंह का कहना है कि बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। कहने पर उल्टे गालियां देना शुरू कर देती थी। रविवार रात भी इसी तरह का घटनाक्रम होने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने यह अपराध कर डाला। जिस वक्त यह घटना हुई गायत्री रसोई घर में खाना बना रही थी और उसका पति सावन कुछ सामान लेने गांव की दुकान में गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने से पूरे रसोई घर में खून के छींटे फैल गए थे। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।