jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सिगरेट के गुल से शराब की बोतल में ब्लास्ट, तीन झुलसे

मकड़ाई समाचार मुरैना। शराब के साथ सिगरेट के कश लगाना 3 शराबियों को भारी पड़ गया, जब सिगरेट की गुल (चिंगारी) गलती से शराब की बोतल में जा गिरा चुटकी बजाने जितने समय में ही शराब की बोतल में ऐसा ब्लास्ट हुआ के बोतल के चारों और बैठे तीनों शराबी झुलस गए। हैरत में डाल देने वाली है यह घटना मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले जनकपुर गांव की है। रविवार की सुबह 11 बजे के करीब जनकपुर गांव के 65 साल के लायक सिंह, 70 वर्षीय हथियार सिंह और 30 साल का ब्रजमोहन सिंह बैठकर शराब पी रहे थे।

- Install Android App -

शराब की बोतल को सामने रखकर तीनों दोस्त जाम टकरा रहे थे और साथ में सिगरेट के कश भी ले रहे थे। इसी दौरान सिगरेट का गुल जमीन की बजाए शराब की बोतल में जा गिरा। शराब की बोतल में कोयले की तरह धड़कता कश जैसे ही पड़ा तो धमाके के साथ शराब की बोतल फट गई। आग की लपटों के साथ धमाका इतना तेज हुआ कि तीनों दोस्त भी आग की चपेट में आ गए। तीनों ने जमीन पर लुढ़क कर आग बुझाई। इसके बाद भी उनके चेहरे और हाथ बुरी तरह झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।