jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

सिराली : जंगल में 35 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शव, बदबू आने पर गांव के लोगो ने देखा, फैली सनसनी |

Sirali : हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम आमाखाल के पास सोमवार दोपहर को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों को जंगल से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो युवक का शव लटका हुआ था। ग्रामीणों ने सिराली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए भिजवाया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमाखाल निवासी प्रेम कोरकू पिता राजाराम कोरकू (35) ने अज्ञात कारणों के चलते ग्राम के मुक्तिधाम के पास वन विभाग के टिशू कल्चर प्लांटेशन के पास पेड़ की टहनी पर फांसी के फंदे पर लटककर फांसी लगा ली। शव 7 दिन पूराना बताया जा रहा है।

ग्रामीणों को वहां से दुर्गंध आई तब जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।