jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सिराली : ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा थाना परिसर में हुआ कार्यक्रम, नशे से दूर रहने ग्रामीणों को किया जागरूक

सिराली : पुलिस थाना परिसर सिराली के सामने लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनिता अग्रवाल नगर परिषद अध्यक्ष एवम श्री मदन पवार थाना प्रभारी ने रिबन काट कर किया ।इस दौरान मौजूद लोगो को बीके भव्यता बहन ने संकल्प कराया कि जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नशे से दूर रहेंगे। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी नशामुक्ति और तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम बताएं, अपनी धरती को तंबाकू के अभिशाप से मुक्त करेंगे और जो लोग व्यसन करते हैं उन्हें राजयोग जीवन पद्धति के प्रयोग द्वारा व्यसन मुक्त करके तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करेंगे।

नशा छोड़कर जीवन रहे तनावमुक्त जीवन

बीके राजेश ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़कर और यहां के आध्यात्मिक ज्ञान को अपनाकर पूरे भारतवर्ष में 12 लाख से अधिक लोग संपूर्ण नशा मुक्त हुए हैं। कई ऐसे लोग थे जिन्होंने नशे के दलदल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर लिया था आज वह नशामुक्त और तनावमुक्त जीवन जी रहे हैं। हजारों लोग खुद नशा छोड़कर अनेक लोगों को भी नशे की लत छुड़ा चुके हैं।

- Install Android App -

तीन हजार से अधिक लोगों की मौत की वजह तंबाकू-

कार्यक्रम में बताया कि एक शोध में सामने आया है कि भारतवर्ष में तंबाकू के प्रयोग के कारण तीन हजार से 3500 व्यक्तियों की मौत प्रतिदिन होती है। 5500 युवा प्रतिदिन तंबाकू लेने वालों की श्रेणी में शामिल हो जाते है। यह तंबाकू अनेक प्रकार के कैंसर का कारण बनता है। 90 फीसदी मुख का कैंसर तंबाकू के कारण ही होता है। इससे व्यक्ति को फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा 15 गुना बढ़ जाता है और हार्ट अटैक की संभावना 3 गुना बढ़ जाती है।

तंबाकू है धीमा जहर-

उन्होंने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है, जो न केवल इसका प्रयोग करने वाले को नुकसान पहुंचाता हैl कार्यक्रम के अंत में नाटक के द्वारा सभी को नशे से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारे लगाए और सभी ने नशा मुक्त होने के लिए प्रतिज्ञा की ।