jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

आषाढ़ की चिलचिलाती धूप पर आस्था भारी देर शाम तक भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई डुबकी

 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस हंडिया।हंडिया रविवार को हंडिया एवं नेमावर के दोनों तटों के सभी घाटों पर आषाढ़ अमावस्या जो कि हल हारिणी अमावस्या भी कहलाती है। पर लोगों का हजारों की संख्या में पहुंचकर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई इस अवसर पर सभी भक्तों द्वारा पितरों के निमित्त तर्पण किया गया एवं यथा योग दान पुण्य कर भगवान महादेव का अभिषेक पूजन आरती की गई यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

भारी भीड़ के कारण नर्मदा पुल पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए एवं रुक रुक कर जाम भी लगता रहा इस अवसर पर जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरे समय अलर्ट रहा, आषाढ़ की चिलचिलाती धूप में भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई दिनभर हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त घाटों पर स्नान के लिए पहुंचते रहे।