jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सिवनी मालवा में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने सोमवार को

सीएम शिवराज सिंह भी करेंगे आम जनता को संबोधित

- Install Android App -

के के यदुवंशी

सिवनी मालवा। शहर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन का दिन रहेगा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम शिवराज शिवराज सिंह को आना पड़ रहा है भाजपा से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस से अजय पटेल भरेंगे फॉर्म प्रत्याशियों के नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि सोमवार को है नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर चुके हैं लेकिन नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र अपने समर्थको के साथ जमा करने तहसील कार्यालय जाएंगे भाजपा की ओर से प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों को शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आवाहन कर चुके हैं भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी भी फॉर्म जमा करने के लिए रैली निकालेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए चौक चौराहों में चर्चाओं का दौरा चाय पान की दुकान पर चरम पर है मतदाताओं का कहना है कि इस बार विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक वरिष्ठ नेता अपना भाग्य आजमाएंगे , वही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी और अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने है ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला होने की प्रबल संभावना नजर आती है एक और जहां वर्तमान भाजपा विधायक प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य को चुनाव में बता सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भी अपनी बात को मतदाताओं के सामने रख रहे हैं ,देखना यह है कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में मतदाता किसे अपना विधायक चुनेंगे। क्योंकि अभी चुनाव में समय है ऊंट किस करवट बैठता है यह तो आने वाला चुनाव ही बताएगे क्योंकि मतदाता अभी चुप है। केवल चर्चाओं का दौर चल रहा है।