के के यदुवंशी सिवनी मालवा।शासकीय कुसुम महाविद्यालय में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया एनसीसी के इस रैली में हम सब का एक ही नारा साफ सुथरा हो देश हमारा और स्वच्छता अपनाना है समाज में खुशियां लाना है जैसे नारों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए महाविद्यालय प्रांगण से बनापुरा बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली गई स्वच्छता पखवाड़े के दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके रघुवंशी ने बताया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार के आयोजन आगे भी चलाए जाएंगे इसके लिए हम एनसीसी के छात्र छात्राएं और महाविद्यालय स्टाफ को इसमें शामिल करेंगे इस अवसर पर महाविद्यालय में विश्व बैंक प्रभारी एवं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर सुनील सोनी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगे आस-पास के गांव में नशा मुक्ति संदेश हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवाओं को नशा ना करने का संदेश दिया जाएगा इस अवसर पर महाविद्यालय कसम स्टाफ उपस्थित रहा।
ब्रेकिंग
