मकड़ाई समाचार हंडिया। जिला कलेक्टर संजय गुप्ता के अथक प्रयासों कुशल नेतृत्व के कारण हरदा जिला वेक्सिनेशन के मामले में प्रदेश में टॉप लिस्ट में है वही सीएम शिवराज सिंह ने स्वयं हरदा कलेक्टर की तारीफ की। शनिवार को देर रात 11 बजे तक केंद्र पर एसडीएम तहसीलदार, बीएमओ व प्रेरक मौजूद रहकर पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे।
तहसील क्षेत्र में टीकाकरण महाअभियान के बाद शनिवार को फिर से युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिला। सभी केंद्रों पर सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर सोसल डिस्टेंस के साथ युवाओं की लंबी लंबी कतारें देखी गईं। हंडिया बीएमओ पंकज कोटिया ने बताया कि वैक्सिनेशन महा-अभियान के बाद शनिवार तक लगभग नौ हजार व्यक्तियों ने टीका लगवाया है।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में एसडीएम श्रुति अग्रवाल, तहसीलदार डॉक्टर अर्चना शर्मा द्वारा मैदानी कर्मचारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तैयार की गई रणनीति की वजह से यहां अच्छा टीकाकरण हुआ है। लोग बढ़ चढ़ कर टीकाकरण में हिस्सा ले रहे हैं। डॉ कोटिया ने कहा कि हमें जिस विश्वास और धैर्य की उम्मीद थी, क्षेत्र की जनता उस पर खरी उतर रही है और अब हंडिया तहसील को 100% टीकाकरण प्राप्त करने में ज्यादा दिन दूर नहीं हैं, सभी लोगों ने निस्वार्थ भावना से व्यवस्था को बनाए रखा, इसलिए हंडिया तहसील क्षेत्र जल्द ही एक सुरक्षा कवच पहने हुए मौजूद रहेगा।

