हंडिया : हरदा जिले की हंडिया तहसील में शान और शौकत के शुरू हुआ हंडिया शाह भंडग पीर बाबा का तीन दिवसीय उर्स
हिंदू मुस्लिम कौमी एकता कमेटी के तत्वाधान में 21बा उर्स आज सैयद हजरत हंडिया शाह भड़ंग को चादर पेश कर शुरू हुआ
मकड़ाई एक्सप्रेस हंडिया।कौमी एकता के प्रतीक हंडिया शाह भंडग पीर बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत गुरुवार को चादर पेश कर हुई,जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम से चादर चढ़ाकर विश्व शांति और खुशहाली की कामना की,
हिंदू मुस्लिम एकता की परिचायक है हंडिया शाह भड़ग पीर बाबा की दरगाह
भडंग शाह बाबा की दरगाह पर सभी धर्मों के लोग आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं और बाबा सभी की मुरादें पूरी करते हैं,यहां हर साल हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के तत्वावधान में विशाल कव्वाली का जंगी मुकाबला होता है इस बार भी आज शुक्रवार की रात 9:00 बजे से प्रारंभ होगा आयोजक कमेटी ने,क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है,

