jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

नौतपा के दूसरे दिन ही तर बतर हुआ शहर,कई इलाको में हल्की वर्षा,भीषण गर्मी से राहत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर |नौतपा के दूसरे दिन  शुक्रवार सुबह सूरज की तपिश ने हल्की गर्मी का अहसास करवाया। सुबह दक्षिणी हवाए 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शुक्रवार अल सुबह 5 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई, इस दौरान 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवांए चली।

शुक्रवार को शहर में दिन में बादल छाए रहने के साथ गर्मी से राहत बरकरार रहेगी और पारा 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

- Install Android App -

एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इंदौर में मानसून सीजन के बाद अब तक 97 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। ग़ौरतलब है कि गुरुवार को दिन में गर्मी का असर रहा और दिन में शहर में छाए बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पश्चिमी हवाएं अधिकतम 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले चार से पांच दिन पारा 40 डिग्री से नीचे रहेगा और भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक द्रोणिका जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पूर्वी मप्र से विदर्भ होते हुए तटीय कर्नाटक तक एक अन्य द्रोणिका जा रही है।