jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

4 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद,युवक ने शादी से किया इंकार तो युवती ने पिया एसिड,पुलिस ने 7 को बनाया आरोपी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । नौकरी की तलाश में भटक रही युवती को नौकरी लगवाकर उसके साथ 4 साल तक प्रेम प्रसंग चला लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब युवती ने शादी का दबाब बनाया तो उसे इंकार कर दिया दुखी होकर युवती एसिड पी लिया। मामला इंदौर के हाई प्रोफाईल परिवार का है। लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की आत्महत्या में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है।
 एसीपी एसकेएस तोमर के मुताबिक कंडिलपुरा निवासी 30 वर्षीय रिया पुत्री लक्की नगेले का बाल्दा कालोनी में रहने वाले निलांजन पटेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार साल से दोनों लिवइन रिलेशन में रहते थे। निलांजन ने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। अंतत: शादी न करने पर रिया ने 24 मई को एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी।

- Install Android App -

पुलिस ने रिया के स्वजन के कथन लेकर गुरुवार रात आरोपित निलांजन सहित विधान पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजू पटेल, दर्शन पटेल, विधिका पटेल और भावना पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया।
एसीपी के मुताबिक रिया के स्वजन ने पुलिस को बताया कि आरोपित शादी के लिए बहाना बनाता था। रिया को महू नाका स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी पर लगवा दिया। शादी से मना कर दिया था। वह निलांजन के घर गई तो स्वजन ने भी उसका तिरस्कार कर भगा दिया। दुखी होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
  पति ने की  बेरहमी से मारपीट
राऊ पुलिस ने अनिता पंवार की शिकायत पर उसके पति चंदू पंवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में शामिल होने आई दो-तीन लड़कियां उसके घर में वस्त्र बदलने आई थी। पति चंदू ने इस बात पर विवाद किया और उस पर आरोप लगाए। आरोपित चंदू ने अनिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल करवाया और केस दर्ज कर लिया।