हरदा : मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा वृत्त में लगातार बढ़ती बकाया राशि की वजह से कम्पनी को राजस्व हानि हो रही है, जिसके कारण अधिकारियों द्वारा चिंता जाहिर करते हुए सघन प्रयास कर बकाया राशि वसूली के निर्देश कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों दिये है। उप महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री आर.के. अग्रवाल ने बताया कि संभाग के अंतर्गत ऐसे सभी उपभोक्ता जिन पर 10 हजार रूपये से अधिक की बकाया राशि है की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें से जो कृषि पम्प उपभोक्ता है, उनके पम्प स्टार्टर अथवा वायर आदि जप्त किये जा रहे है। सभी उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने की समय सीमा बता दी गई है।
उपमहाप्रबन्धक श्री अग्रवाल ने बताया कि समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जावेगी। इन उपभोक्ताओं के नाम, उनके घर के समक्ष एवं ग्राम पंचायत भवन के बाहर भी चस्पा किये जायेंगे तथा समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराये जायेंगे। साथ ही इन उपभोक्ताओं के विरूद्ध बकाया वसूली अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही की जावेगी। उन्होने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि का शीघ्रता से भुगतान कर सख्ती से वसूली एवं नाम प्रकाशन से होने वाली असुविधा से बचें तथा बेहतर विद्युत सेवा में कम्पनी को सहयोग प्रदान करें।
ब्रेकिंग
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ...
₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण
खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर
सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग
जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-...
बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत
नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
