jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

हरदा: आबकारी दल ने मदिरा के अवैध विक्रय, संग्रह व परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही

मकड़ाई समाचार हरदा।मंगलवार व बुधवार को जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रह के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही कर 4 प्रकरण दर्ज किये। इस कार्यवाही में वृत टिमरनी के ग्राम सोडलपुर, झडबीडा, खात्मखेंडा व जलसा ढावा रहट गांव में दबिश दी गइर्, जिसमें कुल 18 पाव देशी मदिरा प्लैन शराब तथा 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 70 किलो महुआ लहान जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए । महुआ लाहन का सैम्पल लेकर शेष लाहन मोके पर नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी हरदा रितेश कुमार लाल ने बताया कि जप्तशुदा शराब का अनुमानित मूल्य 8250 रुपये है। इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त टिमरनी प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. सी.चौहान, आबकारी आरक्षक दुर्गेश, नगर सैनिक ओमप्रकाश चंदेवा तथा कमल चंडेवा का सराहनीय योगदान रहा। आगे भी अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इससे पूर्व के मंगलवार को आबकारी विभाग हरदा द्वारा कार्यवाही कर कुल 7 प्रकरण दर्ज किये। इस कार्यवाही के दौरान वृत खिरकिया के ग्राम धनवाड़ा, सारंगपुर, चौकड़ी व वृत हरदा के बैरागढ, खेड़ीपुरा मोहल्ला में दबिश दी गईं। जिसमें कुल 38 पाव देशी मदिरा प्लैन शराब तथा 5 पाव ब्लूचिप व्हिस्की व 17 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 70 किलों महुआ लहान जप्त कर म.प्र आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। महुआ लाहन का सैम्पल लेकर शेष लाहन मोके पर नष्ट किया गया। जप्तशुदा शराब का अनुमानित मूल्य 9750 रुपये हैं। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक संग्राम सिंह गोरे, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर का सराहनीय योगदान रहा।