jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हरदा : जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा: जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में हरदा निवासी माधवचंद ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को अपनी स्वामित्व की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम शमशाबाद के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सड़क पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरूद्ध करने के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा से शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। खेड़ीपुरा खिरकिया निवासी शोभाराम प्रजापति ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त न मिलने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया को प्रकरण की जांच कर निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम मनियाखेड़ी निवासी अनसुईया सांखला ने कृषि भूमि का नामातंरण न किये जाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने तहसीलदार रहटगांव को नामातंरण कराने के निर्देश दिये।