jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा : जिला अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा : जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था के लिये गठित जिला अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला योजना अधिकारी श्री के.एल. उरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी श्री शैलेष दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष खरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया प्रायवेट हॉस्पिटलों में जन्मे बच्चों की जानकारी लेकर समय सीमा में जन्म प्रमाण-पत्र जारी करें। उन्होने इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह को निर्देश दिये कि प्रायवेट चिकित्सालयों की बैठक लेकर फार्म 4 अ के संबंध में साप्ताहिक जानकारी एकत्रित करें। उन्होने इस दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुये जिला योजना अधिकारी को स्वयं समस्या की समीक्षा करने के निर्देश दिये।