jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा ; तीन दिवसीय ‘‘वनवासी लीला’’ कार्यक्रम आज से नेहरू स्टेडियम में7 जून को ‘निषादराज’, 8 को भक्तमति शबरी तथा 9 जून को लक्षमन चरित की प्रस्तुति होगी


हरदा ; मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से स्थानीय नेहरू स्टेडियम में शाम 7 बजे से वनवासी लीला का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्या ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रामकथा साहित्य और लोक आस्था के चरितों की लीला प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान 7 जून को निषादराज गुह्य की लीला प्रस्तुत की जाएगी। इसके निर्देशक बैतूल के श्री राकेश बरबड़े है। इसके बाद 8 जून को बालाघाट के श्री रूपकुमार बनवाले निर्देशित ‘भक्तमति शबरी’ नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। आगामी 9 जून को नर्मदापुरम् के रत्नेश साहू निर्देशित ‘लक्षमन चरित’ का प्रस्तुतिकरण होगा। इन कार्यक्रमों का संगीत संयोजन श्री मिलिन्द त्रिवेदी ने किया है जबकि आलेख श्री योगेश त्रिपाठी का है।