jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हरदा : दो पक्षों में मारपीट गाली गलौच, काउंटर केस दर्ज, एक पक्ष ने पुलिस चौकी के अंदर रिपोर्ट लिखा रहे लोगो के साथ की मारपीट, झुमाझटकी

हरदा टिमरनी: जिले के ग्राम लछौरा में सोमवार दोपहर को मामूली बात  विवाद इतना बड़ा की दो पक्षों में मारपीट हुई। मामला सिर्फ बिजली खंबे से बिजली काटने को लेकर हुआ। इस विवाद में अगर महिलाए बीच बचाव नही करती तो किसी की भी जान जा सकती थी। सोमवार दोपहर को गांव लछौरा के दुर्गेश पिता रामचन्द्र गुर्जर उम्र 34 का विवाद महेश राजपूत पिता मिश्रीलाल निवासी भवरास के साथ हुआ।हालाकि कुछ ग्रामीणों ने विवाद को खत्म करवा दिया । दुर्गेश अपने गांव चला गया।

एक दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर लछौरा पहुंचे, विडियो आया सामने,,

उसके बाद भवरास गांव से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सभी के हाथो में लट्ठ रॉड सहित अन्य हथियार लेकर दुर्गेश पिता रामचन्द्र गुर्जर के घर लछौरा पहुंचे। आरोपियों के द्वारा फिल्मी स्टाइल में गांव पहुंचकर तोड़फोड़ मारपीट की गई। घटना के बाद लछौरा में ग्रामीणों में दहशत का वातावरण है।
एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने मारपीट की और घर के बाहर का लोहे का गेट तोड़ दिया। घर की महिलाए आगे नहीं आती तो किसी की जान भी जा सकती थी। इधर मारपीट का वीडियो फुटेज भी सामने आए है। मामला बढ़ता देख डायल 100 पुलिस जब गांव पहुंची तो सभी आरोपी भाग निकले।
घटना के बाद दुर्गेश पिता रामचन्द्र गुर्जर उम्र 34 करताना चौकी रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो चौकी के अंदर भी कुछ लोगो ने मारपीट की।
आरोपियों के हौसले देखिए। की करताना चौकी के अंदर झगड़ा करने को उतारू हो गए। इधर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई। झगड़े में दोनो पक्षों के कुछ लोगो को चोट भी आई हुई है।

क्या था मामला और दर्ज हुई शिकायत

- Install Android App -

केस नंबर 1,,
सोमवार को फरियादी महेश राजपूत पिता मिश्रीलाल निवासी भवरास के व्दारा रिपोर्ट किया की में ग्राम भवरास रहता हू खेती किसानी का काम करता हू। ग्राम भवरास की लाईन बंद होने से लाईन चालू करवाने लाईनमेन लखनलाल के साथ पानी की टंकी के पास लछौरा गया था ।
इसी बात को लेकर महेन्द्र गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, भारत गुर्जर, सुदामा, गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर निवासी लछौरा के व्दारा मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। फरियादी महेश राजपूत पिता मिश्रीलाल निवासी भवरास
की रिपोर्ट पर से अपराध क्र 233/24 धारा 294,323,506,34 भादवि का आरोपी महेन्द्र गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, भारत गुर्जर, सुदामा, गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर निवासी लछौरा के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

केस नंबर दो,,

फरियादी दुर्गेश पिता रामचन्द्र गुर्जर उम्र 34 साल निवासी ग्राम लछौरा के व्दारा रिपोर्ट किया की में ग्राम लछौरा रहता हू खेती किसानी का काम करता हू। पानी की टंकी के पास गांव की लाईट ग्राम भवरास वालो ने खंबे पर से तार काट दिया था साथ में गांव के लोग भी थे। तो बलराम से बोला की लाईट क्यो काट दी इसी बात पर से हमारा विवाद हो गया जो गांव बालो ने समझा दिया तो हम घर वापस आ गये थे ।

फिर करीब 12 बजे दिन में भवरास का अनुज राजपूत भगत राजपूत व अन्य 10 से 15 लोग एक राय होकर आये और गाली गलौच करने लगे और मारपीट करने लगे ।

फरियादी दुर्गेश पिता रामचन्द्र गुर्जर रिपोर्ट पर से अपराध क्र 234/24 धारा 294,323,506,147,148,149 भादवि का आरोपी अनुज राजपूत भगत राजपूत, राजपूत, विशआल पाल, विजय उर्फ गुट, अजय राजपूत, राहुल, रिक्कि राजपूत, सन्नी राजपूत, दिनेश राजपूत, रामसिवरूप राजपूत, भागवत राजपूत, माखन, कंडूसिंह, जयनरायण राजपूत, बालकृष्ण, लालू, रामभरोस व मयाराम के लडके, जितेन्द्र राजपूत सभी निवासी ग्राम भवरास एवं विजय राजपूत, अमित राजपूत निवासी के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया 1