jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

हरदा : नारी सम्मान योजना को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई

हरदा : जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा मे मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के द्वारा सशक्त बेटी, समृद्ध नारी की परिकल्पना के आधार पर नारी सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की पात्र महिलाओं को घरेलू स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रति माह 1500 रूपया नकद यानी 18000 रूपये सालाना एवं घरेलू उपयोग हेतु एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध करवाया जाएगा दिनांक 9 मई 2023 से उपरोक्त नारी सम्मान योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने हेतु एवं महिलाओं का पंजीकरण करने के उद्देश्य से एक अभियान प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किया जा रहा है, जिला स्तर पर इस अभियान चलाया जाएगा । जिस हेतु जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय मे सम्पन्न हुई।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि दिनांक 9 मई को हरदा जिला मुख्यालय के साथ जिले के सभी ब्लॉकों पर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिस हेतु आज बैठक के माध्यम से समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने ब्लॉकों के समस्त ग्रामों मे कांग्रेस पदाधिकारियों को उक्त योजना मे समस्त महिलाओ से फार्म भराने की जिम्मेदारियाँ सौंपी। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, प्रमिला सिंह ठाकुर, जयप्रकाश त्रिपाठी, अमर रोचलानी, अहद खान, ब्लॉक अध्यक्षगण गोविंद व्यास, महेश पटेल, शंकर सोलंकी, सुरेन्द्र विश्नोई, राघवेंद्र पारे, विनोद पटेल, मुकेश पाराशर,अजय सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रमेश सोनकर, अक्षय उपरित, आशुतोष कोठारी, संजय जैन, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र शिंदे, संतोष किरावर, सुनील गीत सहित अन्य काँग्रेसजन मौजूद रहे।