jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : भीम आर्मी जिलाध्यक्ष बने महेंद्र काशिव मेहरा

मकड़ाई समाचार हरदा। भीम आर्मी गठन के लिए हरदा जिले में भीम आर्मीसंस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष दानिश खान के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। हरदा जिले में भीम आर्मी का गठन किया गया। माननीय प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर महेंद्र काशिव मेहरा को भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी समस्त अनुसूचित जाति जनजाति के समस्त संगठनों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उनके निवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे के द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपस्थित संभागीय संगठन महामंत्री योगेश बिल्लोरे, गोविंदा हीरे, नरेंद्र मेहरा, महेंद्र मानिक, संतोष बिल्लौरे, सचिन पटनारे आदि लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।