jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

हरदा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.51 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 65 हजार 100 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीमगांव रोड स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बैरागढ़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.51 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मधुसूदन पिता नानकराम आजने (35 वर्ष), निवासी ग्राम काकरिया, जिला हरदा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले को विवेचना में लिया गया है।

- Install Android App -

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक आर.एस. तिवारी, उपनिरीक्षक संदीप यादव सहित पुलिसकर्मी उमेश राजपूत, सुभाष यदुवंशी, सचिन चौधरी, विजय कोगे, शिव कुमार यादव एवं साइबर सेल के आरक्षक कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।