jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा : लोक सेवा गारंटी की सेवाएं नागरिकों को समय सीमा में उपलब्ध कराएं, कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को दिये निर्देश


हरदा :
 कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत चयनित सेवाएं, नागरिकों को निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फूलपगारे के अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष खरे और श्री संजीव नागू, हरदा एसडीएम श्री महेश बमन्हा और खिरकिया एसडीएम श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने सहायक संचालक मत्स्योद्योग के बैठक में बिना सूचना व बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

योग दिवस के लिये शिक्षा विभाग व आयुष विभाग सभी तैयारियां करें
कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिये कि आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होने बताया कि योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘मण्डी प्रांगण’ हरदा मे आयोजित किया जाएगा अतः सभी अधिकारी निर्धारित समय सुबह 6 बजे मंण्डी प्रांगण में पहुँच कर कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होने इस कार्यक्रम के लिये जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुष अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि प्रातः 6ः10 बजे जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 से 7ः45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा तथा 7ः50 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होने बताया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिये उन्होने सभी एसडीएम को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि महिला स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, एनसीसी, एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारियों व पुलिस कर्मी भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तथा सड़क विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा से पूर्व वे अपनी-अपनी सड़कों और पुल पुलियाओं की समीक्षा कर लें कि बरसात में कहीं यातायात बाधित तो नहीं होगा। उन्होने पुल पुलियाओं के दोनों तरफ जरूरी सूचना पट लगवाने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि सभी एसडीएम होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र में अतिवर्षा से आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक कार्य योजना बनाएं। उन्होने निर्देश दिये कि मूंग उपार्जन के दौरान मूंग के बिना अनुमति परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें।

27 जून को आयुष्मान भारत योजना की ग्राम सभा आयोजित होगी
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि शहरी क्षेत्र में अप्रारम्भ प्रधानमंत्री आवास के सर्वे के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित वार्ड के ऐसे हितग्राहियों से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू कराने के लिये कहें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बैठक में बताया कि आगामी 27 जून को आयुष्मान भारत योजना से संबंधित ग्राम सभाएं सभी ग्रामों में होंगी। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में दस्तक अभियान आयोजित होगा, जिसमें महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का सर्वे कर कुपोषित बच्चे चिन्हित करेंगे ताकि उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा सके।