मकड़ाई समाचार हरदा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित हुआ जिसमें जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें युवा समाजसेवी राहुल जाट तजपुरा को कलेक्टर संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे .पी .सैयाम जिला पंचायत सीईओ रामकुमार शर्मा ने प्रशंसा पत्र दे कर किया। सम्मानित क्योंकि राहुल लगातार कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार सामाजिक क्षेत्र मैं मास्क निर्माण एवं वितरण ग्रामीण युवाओं को दीक्षा एप (आई गॉट) पर रजिस्ट्रेशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर ऐप पर डाउनलोड करवाना आरोग्य सेतु एप पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कोरोना टीकाकरण दीवारों पर कोरोना से बचाव हेतु नारा लेखन वॉल पेंटिंग अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों मैं लोगों को जागरूक कर सोशल डिस्टलेशन का पालन करने के लिए प्रेरित करना तथा गांव में पंपलेट एवं पोस्टर वितरण कर लोगो के बीच जागरूकता का अभियान चलाया मतदाता जागरूकता अभियान रेड रिबिन रक्तदान स्वच्छ भारत अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पल्स पोलियो अभियान महिला सशक्तिकरण शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण गांव को धूमपान निषेध चौपाल चर्चा आतंकवाद बच्चों को पूर्ण शिक्षा साक्षरता अभियान नदी बचाओ अभियान ऑपरेशन मल युद्ध खुले में शौच मुक्त आदि विषयों पर कार्य कर रहे।
इससे पहले कृषि मंत्री श्री कमल पटेल कर चुके सम्मानित
इससे पहले राहुल की सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किए जा चुके हैं। और भी कई सम्मान समारोह के मंचों से राहुल को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान मिल चुके हैं शुभचिंतको ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
टीम के चार सदस्यों का भी हुआ सम्मान
सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली टीम के रजत शर्मा नीरज गुर्जर हेमलता मंडराई विशाल चौहान का भी सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मान हुआ टीम के लीडर बसंत राजपूत ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

