jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हरदा : हिंदुओं पर हो रहे हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन   

मकड़ाई समाचार हरदा। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री मनीष शर्मा ने बताया कि ‘पिछले कुछ समय से देशभर में इस्लामिक जिहादी कट्टरता बढ़ती जा रही है। योजनापूर्वक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे है। वर्ष प्रतिपदा व भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव श्रीराम नवमी पर देशभर में शोभायात्राओं पर पथराव और हमले किए गए। जिसके कारण अनेक स्थानों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा और देशभर में तनाव की स्थिति बनी। हिन्दू समाज ने धैर्य रखा जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।’

सहमंत्री मनीष शर्मा का कहना है कि ‘बाद में कुछ स्थानों पर हनुमान जयंती की शोभायात्राओं पर भी पथराव हुआ। हिन्दू समाज अपने ही देश में अपने आराध्य देवों की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है।हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या की गयी। उस समय भी अनेक स्थानों पर हिंदुओं पर हमले हुए थे।’

- Install Android App -

उनका कहा है कि ‘अभी हाल में बहन नुपुर शर्मा व नवीन जिन्दल के बयान को लेकर गत दो शुक्रवारों को जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किए गए, हिन्दू घरों, दुकानों, वाहनों को आग लगा दी गयी। शासकीय सम्पत्ति और मंदिरों को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस बलों पर भी हमले हुये।अनेक लोगों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। कानून को इन जिहादियों ने मजाक बना दिया है। जिसको लेकर हिंदू संगठनों के आक्रोश है।

इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है, ताकि देश मे किसी तरह की अराजकता का माहौल ना उत्पन्न ना होने पाएं।