jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हाइवे पर सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत

मकड़ाई समाचार जावरा/रतलाम। इंदौर-नीमच हाइवे (नयागांव-लेबड़ फोरलेन) पर ग्राम रीछाचांदा के समीप सड़क हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार महिला पुलिसकर्मी 24 वर्षीय अारती व्यास निवासी ग्राम डोरवाड़ा थाना नारायाणगढ़ जिला मंदसौर की मौत हो गई। उसे किस वाहन ने टक्कर मारी, यह पता नहीं चल पाया।

अवकाश पर घर गई थी

पुलिस वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में अारती पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वह स्थानीय पुलिस लाइन में पदस्थ होकर अवकाश पर घर गई थी।

- Install Android App -

एक्टिवा वाहन से रतलाम लौट रही थी

अवकाश खत्म होने पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वह शनिवार सुबह गांव से एक्टिवा वाहन से वापस रतलाम लौट रही थी। तभी रास्ते में रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम रीछाचांदा के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोट अाई अौर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे अौर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा गया। जावरा एसडीअोपी रवींद्र बिलवाल व अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उसके शव को पैतृक गांव डोरवाड़ा ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।