ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता – दो शातिर चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल सहित 3.50 लाख का माल बरामद उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताने वाली महिला का वीडियो वायरल राहुल गांधी का बेंगलुरु प्रदर्शन 8 अगस्त तक स्थगित फिलीपींस के राष्ट्रपति का हुआ राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की याचिका पर 8 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट रीवा में नई शुरुआत: कार छोड़ साइकिल चलाएंगे सरकारी बाबू रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रीवा-रानी कमलापति के बीच विशेष रेलसेवा का संचालन

भारतीय जनता पार्टी का 42वा स्थापना दिवस शिव मंदिर देवलफलिया प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार अंधारवड। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अति प्राचीन पंच लिंग महादेव शिव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 42 वा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमे सर्वप्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आदि के फोटो पर सभी कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। वही भाजपा के झंडे को स्थापना दिवस के अवसर पर फहराया गया। उसके तत्पचात सभी कार्यकर्ताओ ने मोदी जी के लाइव कार्यक्रम को सुना व कार्यक्रम की समाप्ति पर तालियां बजाकर मोदी जी का अभिनंदन किया गया।

- Install Android App -

उसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने भाजपा झंडे के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जैसे कई नारो के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा के माध्यम से ग्राम भ्रमण किया। भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वन जमंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी , व ज़िला किसान मोर्चा के अध्यक्ष कलम सिंह भाबोर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे वन मंडल उपा अध्यक्ष कांजू गमार , युवा मोर्चा वन मंडल अध्यक्ष इंदरसिंहसिंगाड़,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंगाड़, वन मंडल महा मंत्री लिमचंद सिंगाड़, छागोला सरपंच सोहन सिंह सिंगाड़, मंडल महा मंत्री भारत सिंह निगवाल, राकेश सिंगाड़ , लालसिंह राठौड़,रामू सिंगाड़ व मंदिर के पुजारी किलू सिंगाड़ आदि कई भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।