jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व

पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की। सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा के नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक कुछ सालों तक बीजेपी से जुड़े रहे और कई राज्यों में गवर्नर रहे।

- Install Android App -

हालांकि बीते कुछ सालों से वह केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। मलिक के एक्स अकाउंट से भी उनकी मौत की जानकारी मिली है। एक्स अकाउंट पर आखिरी बार उनके निजी सहायक ने 9 जुलाई को बताया था कि उनकी हालत गंभीर है। खुद को चौधरी चरण सिंह का शिष्य बताने वाले सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के समर्थन में मुखर थे और केंद्र सरकार की तीखी निंदा की थी। यही नहीं उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में कई राज्यों में दौरे किए और केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह तीन विवादित बिलों को वापस ले लें। पीएम मोदी पर सीधे हमला बोलने के कारण भी वह काफी चर्चा में थे। मंगलवार को दोपहर में खबर आई कि सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है।