ब्रेकिंग
इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता – दो शातिर चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल सहित 3.50 लाख का माल बरामद उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताने वाली महिला का वीडियो वायरल राहुल गांधी का बेंगलुरु प्रदर्शन 8 अगस्त तक स्थगित फिलीपींस के राष्ट्रपति का हुआ राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की याचिका पर 8 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट रीवा में नई शुरुआत: कार छोड़ साइकिल चलाएंगे सरकारी बाबू रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रीवा-रानी कमलापति के बीच विशेष रेलसेवा का संचालन कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ एकत्र होने और धक्का-मुक्की में 2 की मौत

मैनपुरी में एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहीं डिंपल यादव, अपने ही बूथ से हार गए BJP प्रत्याशी

UP By Election Results : मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे। तीनों जगहों में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यूपी उपचुनाव पर इस वक्त की बड़ी खबर है।यूपी की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही हैं। तीनों सीटों पर सपा गठबंधन ने बढ़त बनाई है।

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहीं हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य अपने ही बूथ से हार गए। घौलपुर खेड़ा गांव रघुराज शाक्य का अपना गांव है। यहां के बूथ पर रघुराज शाक्य पीछे चल रहे हैं। रघुराज शाक्य 187 वोट से अपने बूथ से हार गए।

रामपुर विधानसभा सीट में 10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां भी सपा आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 15909 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के आकाश सक्सेना को 11665 वोट मिले हैं। मतों का अंतर 4244 है।

- Install Android App -

वहीं खतौली में पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां रालोद के मदन भैया को 19317 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की राजकुमारी को 11470 मिले हैं। मतलब रालोद 7847 वोटों से आगे चल रही है।

शिवपाल यादव ने वोटरों को कहा- धन्यवाद

शिवपाल यादव ने मैनपुरी में सपा भारी वोट देने के लिए वोटरों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।’