विकास रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

आनंद सरवरे मकडाई एक्सप्रेस 24  जोगा हंडिया। केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा बनाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए विकास रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।

- Install Android App -

यह विकास रथ आज हंडिया तहसील के ग्राम बेसवा,हीरापुर, बागरुल सहित अन्य ग्रामों में घूम-घूमकर शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया एवं रथ में लगी डिजिटल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ विकास से जुड़ी हुई फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया जिसे एलईडी पर प्रदर्शित फिल्म को ग्रामवासी रुचिपूर्वक देख व सुन रहे हैं।