ब्रेकिंग
ताजमहल को बम से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, पुलिस हुई चौकन्नी! पुलिस का खूफिया तन्त्र हुआ सक्रिय चप... Big breaking news: हरदा अजनाल नदी चकरी घाट पर एक शव तैरते मिला, पुलिस जांच में जुटी! देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश का कहर: दिल्ली- मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स... मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000!

विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, 3 के खिलाफ केस दर्ज

मकड़ाई समाचार रीवा। पिछले कुछ वक्त में रेप और महिलाओं से हैवानियत की लगातार खबरें आ रही हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी। महिला की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला अमिलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया।

महिला की हालत गंभीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है। जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है। महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को सीधी चिकित्सकों ने निकाल दिया था।

- Install Android App -

अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सीधी में हुई यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है। अब देखना यह होगा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर क्या उक्त महिला को न्याय दिला पाएगा।
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी एक 50 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था। जहां महिला के साथ इतनी ज्यादा दरिंदगी की गई थी। उसकी बहुत ज्यादा खून बह जाने और सदमे की वजह से मौत हो गई थी। पूजा के लिए मंदिर गई इस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक महंत सहित तीन लोगों ने दरिंदगी की थी और फिर रात के साढ़े 11 बजे के तकरीबन उसके घर के बाहर फेंककर चले गए थे। पोस्टमार्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई थी।