सिवनी मालवा : बुधवार सुबह सिवनी मालवा थाना पुलिस को मेमो मिला की धर्म कुंडी रेलवे प्लेट फार्म के पास रेलवे पटरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पढ़ी हुई है। सूचना मिलते ही सिवनी मालवा थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने पुलिस टीम घटना स्थल भेजी। मौके पर एक शव मिला जो ट्रेन से एक्सीडेंट होना प्रतीत हो रहा है। लाश की शिनाख्त बसंत योगी पिता पूनम योगी उम्र 50साल निवासी खपरिया के रूप में हुई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सिवनी मालवा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। शव का अस्पताल में डॉक्टर ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिला। उसमे बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)