jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

Harda News: एक माह पूर्व हुई चोरी में फरियादी ने कहा चोर पकड़ाया, पुलिस ने जब्त किया माल, थाना प्रभारी अनभिज्ञ !

एडिशनल एसपी ने कहा मामले को दिखवाकर करवाएंगे दोषियों पर कार्रवाई –

- Install Android App -

हरदा : सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम काकरिया में एक किसान चन्द्रशेखर गुर्जर के खले में  एक माह पहले किसानी का सामान कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया था। किसान ने लिखित शिकायत आवेदन सिविल लाइन थाने में दिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन थाना डायल 100 के साथ चार पुलिस कर्मी गांव काकरिया पहुंचे। जहा एक व्यक्ति के घर से चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया।
किसान ने मकड़ाईं एक्सप्रेस को बताया कि पुलिस वालो का फोन आज दोपहर 12 बजे आया था। उसके बाद में  में ट्रेक्टर ट्राली लेकर गांव के एक व्यक्ति चंदू नहाल के घर गया। जहा से मुझे पुलिस ने  चोरी का सामान दिलवाया। किसान ने ट्रेक्टर ट्राली में भरकर सामान लेकर सिविल लाइन थाना लेकर आया। जहा शाम पांच बजे मुझे वापस गांव भिजवा दिया। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया की उक्त चोरी की वारदात एक आदमी नही कर सकता और भी अन्य चोर भी इस घटना में होगे। में चाहता हूं। उनके खिलाफ पक्की रिपोर्ट दर्ज हो।

क्या कहा इन्होंने –

● सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान से इस चोरी की घटना को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है। में थाने जाकर दिखवाता हूं।

● एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने कहा कि चोरी के मामले में माल ज़ब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं दिखवाता हूँ।

क्या है 5 दिसंबर 2023 के चोरी का शिकायती आवेदन –

प्रति,

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय सिविल लाईन थाना हरदा जिला हरदा

विषय :- किसानी की सामग्री चोरी हो जाने के संबंध में।

महोदय जी,
विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं चन्द्रशेखर पिता केवलराम गुर्जर निवासी कांकरिया तहसील हरदा जिला हरदा का स्थायी निवासी हूँ मेरे नाम से ग्राम काकरिया में खले में से किसानी का सामान चोरी हो गया है इसका विवरण इस प्रकार है 1 पटटी कल्टीवेटर का पुटल्या दो साकल बजन लगभग 60 किलो, 2 बडी बैलगाड़ी के दो चक्के, 1 आखा बजन लगभग 100 किलो, एक ट्रेक्टर पंप साप्ट, 10 इंगल वनज लगभग 50 किलो, सीडील की टाग जिसकी कीमत 12000 रुपये, एक पानी की मोटर 1 हास पावर की, चार इंच थपडी लोहे की निप्पल पाँच 3 इंच, चार 2.50 इंच एक वेड चार इंच और अन्य लोहे का सामान मेरे घर के सामने खले में चोरी हो गया है। चोरी की जाँच कर कार्यवाही करने की कृपा करे।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त आवेदन पत्र पढकर उचित कार्यवाही जल्द से जल्द की जावे। जिससे मुझे चोरी किये गये सामान की क्षतिपूर्ति हो सके इस कारण से में यह आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ। 4/12/2023 की रात को सामान चोरी हुआ है

दिनॉक :- 05/12/2023

आवेदक
चन्द्रशेखर