हंडिया: निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रविवार 31 मार्च को बलाही समाज धर्मशाला हंडिया मे बैठक आयोजित
हरदा हंडिया इस बार शासन स्तर पर कोई विवाह सम्मलेन नहीं होने के कारण विगत दिनों बलाही समाज हरदा द्वारा निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन दिनांक 18 अप्रेल 2024 को बलाही समाज धर्मशाला हंडिया मे रखा है इसको लेकर समाज के लोग निरंतर सहयोग दे रहे है अभी तक 17 कन्या के विवाह की जिम्मेदारी समाज के 17 लोगो द्वारा ली तथा और भी जोड़े आएंगे इसके लिए सामाजिक बन्धुओ का सहयोग प्राप्त हो रहा है अभी तक 3 लाख रूपये का सहयोग की घोषणा और कुछ राशि प्राप्त हो चुकी है l
निःशुल्क कन्या विवाह सम्मलेन समिति हंडिया के अध्यक्ष कैलाश हिरे सरपंच पचौला ने कहा की समिति का लक्ष 21 जोड़े से अधिक का विवाह करने का है पंजीयन का कार्य निरंतर चल रहा है l पुरे मध्यप्रदेश मे मात्र हरदा जिले मे निःशुल्क विवाह सम्मलेन होने जा रहा है l इसी तैयारी को लेकर दिनांक 31/03/24 को दोपहर 2:30 बजे बलाही समाज धर्मशाला हंडिया मे महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा है जिसमे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मलेन को सफल बनाने हेतु दायित्व दिए जायेंगे l
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)