17 को हरदा, 18 को टिमरनी व 19 जनवरी को खिरकिया में परीक्षण शिविर लगेंगे –
हरदा : भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश अनुसार दिव्यांगो को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विकासखण्ड स्तर पर परीक्षण शिविर आयोजित जायेंगे। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम एवं सहायक अंग वितरण के लिये परीक्षण शिविर 17 जनवरी को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र हरदा में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसी प्रकार 18 जनवरी को जनपद पंचायत टिमरनी तथा 19 जनवरी को जनपद पंचायत खिरकिया में परीक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)