ब्रेकिंग

हरदा की महिला कर्मचारी ने नर्मदापुरम थाने में दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, एक्शन से पहले ही adrm लापता

मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। भोपाल डिवीजन के एडीआरएम गौरव सिंह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रेल मंडल के adrm गौरव सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने थाने में रेप का केस दर्ज करवाया है। अब गौरव सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डीआरएम के एक्शन से पहले ही एडीआरएम गौरव सिंह गायब हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद में महिला कर्मचारी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। जिसके बाद सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस से पूछताछ की। महिला ने अपने साथ रेप होने का बयान दिया था। पुलिस ने बयान के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। होशंगाबाद से केस डायरी भोपाल आएगी।

- Install Android App -

डीआरएम के एक्शन से पहले ही ADRM गौरव सिंह लापता हो गए हैं। डीआरएम को बिना जानकारी दिए छुट्टी पर चले गए. जीएम सुधीर कुमार गुप्ता ने शिकायत पर डीआरएम से एडीआरएम के मामले में जानकारी मांगी थी। यह मामला रेलवे मॉडल कोड आफ कंडक्ट रूल नंबर 7 का उल्लंघन। रिमूव फ्रॉम द सर्विस का भी प्रावधान है।

हरदा में शुभम ने की थी शिकायत –
शुभम राजपूत ने अपनी पत्नी और भोपाल डिवीजन के एडीआरएम (ADRM) गौरव सिंह के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। महिला के पति का आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए कई बार ट्रांसफर कराया और सीनियर क्लर्क बनाया था। बता दें कि पिता के निधन के बाद महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बाद में वो अपने पति से भी अलग रहने लगी। अब ADRM गौरव सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है।

बता दे कि मकड़ाई एक्सप्रेस ने सबसे पहले शुभम राजपूत की शिकायत के आधार पर 40 लाख रुपये हड़पने को लेकर रेलवे कर्मचारी पत्नी और adrm की खबर प्रसारित की थी। बाद में adrm ने शुभम पर न्यायालयीन कार्रवाई करने की धमकी दी थी।