jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

आदिवासियों की 500 एकड़ जमीन पर कब्जा : भूपेंद्र सिंह

भोपाल। सागर के खुरई विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और मालथौन के भाजपा नेता गोविंद सिंह राजपूत के बीच चल रही जंग अब विधानसभा तक पहुंच गई है। विधायक भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए गोविंद सिंह राजपूत द्वारा आदिवासियों की जमीनों को दबाव और लालच देकर खरीदने, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का मामला उठाया है।

- Install Android App -

भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में कहा कि आदिवासियों की 500 एकड़ जमीन गलत तरीके से खरीदी गई है। ये सभी रजिस्ट्रियां कैंसिल होना चाहिए। इस मामले पर भूपेंद्र सिंह ने भास्कर के सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भी स्वीकार किया है कि कुछ लोगों ने जमीनों पर कब्जा किया है। कुछ लोगों ने जमीनें खरीदी हैं। इन सब की जांच के लिए मंत्री जी राज्य शासन से एक विशेष अधिकारी को नियुक्त करेंगे। जमीनों की जो बिक्री हुई है, वो नियमों के अनुसार हुई है या नियम विरुद्ध हुई है। उसकी पूरी जांच होगी और जिन लोगों का जनजातीय समाज की भूमि पर या शासकीय भूमि पर कब्जा है। उसकी भी जांच कराई जाएगी। इसलिए मैं मुख्यमंत्री जी और मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।