हरदा – मौसम अलर्ट :: दिन भर छाए रहेंगे बादल, बारिश की बनी संभावना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल – हरदा। पिछले सप्ताह से प्रदेश के कई हिस्सो में आंधी तूफान और बारिश हो रही है। मई के माह की शुरुआत हल्की फुल्की बारिश के साथ हुई। जबकि इस महिने मेें भीषण गर्मी होती है लोग परेशान होते है। गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के प्रयास करते है।इस बार सब उल्टा  हो गया है। मध्यप्रदेश ही नही अन्य प्रदेशो में भी यही हाल बना हुआ हैं।

- Install Android App -

इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।इस समय हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख का महीना चल रहा है। वैशाख भीषण गर्मी के मशहूर है। लेकिन बीते कुछ दिनों से देश के अलग.अलग हिस्सों में हो रही बारिश से लोगों को वैशाख के महीने में सावन सा आनंद मिल रहा है। राजधानी दिल्ली, यूपी,बिहार,हिमाचल,उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु,हरियाणा,पंजाब जैसे राज्यों के कई हिस्सों में बीते दिनों बारिश हुई। कई जगहों पर इतनी तेज बारिश हुई कि सडकों पर जलजमाव तक हो गया।

जिले में विगत कई दिनों मौसम खुशगवार बना हुआ है।अभी तक कहीं से कोई नुकसान की बात नही आई हैं।जिले की तहसील मुख्यालय हरदा,खिरकिया,टिमरनी,हंडिया,सिराली में मौसम बना हुआ हैं। दिन भर धूप रहती दोपहर बाद मौसम बदलने लगता है।शाम होते ही हलकी हवा बारिश होने लगती है। अभी किसान भी खुश है खेतों में मूंग की फसल लगी है। फसल को धूप ,हवा ,पानी सब मिल रहा है।