jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Harda News : पति ने पत्नी की कर दी हत्या, अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, हत्या का केस दर्ज

हरदा । जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका के चलते हत्या कर दी। फिर हत्या के मामले को दबाने के लिए परिजनो ने उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने जब शव देखा तो शरीर पर चोट के निशान थे।

क्या थी घटना

- Install Android App -

थाना क्षेत्र की करताना चौकी के रुंदलाय में भैरव कालोनी में सोमवार रात को चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर पहले ईंट से वार किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के सिर, गले व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा  है।

पुलिस ने बताया कि शेरू और पत्नी सरजूबाई कोरकू गांव में मजदूरी करते थे। बीती रात चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें पति
शेरू ने पत्नी सरजूबाई के सिर पर ईंट मार दी इसके बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया। मंगलवार सुबह करताना पुलिस चौकी को हत्या की सूचना दी। टीआई सुशील पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉ. केशरी प्रसाद ने बताया कि महिला के सिर, गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। टीआई पटेल ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।