jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हरदा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मकान से 12 तोला सोना और चांदी ले उड़े चोर, पुलिस कर रही चोरों की तलाश

हरदा | शहर में चोरों का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। जिला मुख्यालय पर अज्ञात चोर गिरोह दिनदहाड़े ही चोरी के वारदातों को अंजाम दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेलवे डबल फाटक के पास एक वकील के छोटे भाई के यहां से अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर करीब 12 तोला सोने और एक किलो चांदी के जेवर तथा नकदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग बाजू में ही चल रही सुहाग के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वही डॉग स्क्वाड भी पहुंचा। जो की घटनास्थल से रेलवे लाइन से होते हुए पीर बाबा की मजार तक पहुंचा।

- Install Android App -

वार्ड-30 में फाटक के पास रहने वाले अतुल पिता ब्रजमोहन सोनकर ने बताया वह लोडिंग ट्रैक्टर का काम करता है। वह अपने भाई साथ के साथ रहता है। घर में सबके कमरे अलग अलग हैं। घर में सामने बाउंड्रीवाल व मेन गेट है। अतुल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच उनके 1 घर के बाजू में सुहाग का कार्यक्रम था जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। घर और मेन गेट में ताला लगा था। – उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे उनकी पत्नी ने देखा तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। परिवार के सभी लोगों को सूचना दी। अज्ञात चोर अतुल की पत्नी के जेवर 5-6 सोने की अंगूठी, दो सोने के हार, एक सोने की चेन, नथ, कान के टॉप्स, सोने की, 4 कमरबंध, 5 जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी का गुच्छा करीब 3 हजार रुपए नकदी और भाई के कमरों से 12 हजार नकदी सहित कुल 12 तोला सोने के जेवर एक एक किलो चांदी के गहने चुरा ले गया।

इस संबंध में टीआई अनिल राठौर ने कहा कि पुलिस टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है, जांच चल रही है।